सोनभद्र में अवैध अस्पतालों पर विभाग की मेहरबानी, नोटिस देकर वैध करने की तैयारी

सोनभद्र में अवैध अस्पतालों पर विभाग की मेहरबानी, नोटिस देकर वैध करने की तैयारी

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/जनपद सोनभद्र में मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोपों में घिरे कई निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की बजाय विभाग मेहरबान हैं जिले में आधा दर्जन अवैध अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन संचालित किया जा रहा है अवैध अस्पतालों की शिकायत की गयी थी सीएमओ कार्यालय की जांच में अस्पताल बंद होने का दावा किया गया है जांच में अवैध फिर भी नोटिस का खेल, सोनभद्र के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ गुलाब शंकर यादव ने पिछले माह कई अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिले। इसके बावजूद विभाग की ओर से नोटिस जारी कर कार्रवाई सीमित रखी गई ताकि बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों को मौका मिल सके।