सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया के संरक्षक अवधेश शुक्ला का कोटवा धाम चौराहे के निकट प्रेमनारायण दास वर्मा के आवास पर माला पहनाकर स्वागत किया गया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एंव सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया के संरक्षक अवधेश शुक्ला को भाजपा का जिला कोषाध्यक्ष भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त किए जाने पर कोटवा धाम चौराहे के निकट स्थित कविवर प्रेमनारायण दास वर्मा जी के आवास पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एंव एम एल सी अंगद सिंह के प्रतिनिधि दुर्गेश दीक्षित, अकबाल अवस्थी,अजय महराज सुरेश तिवारी, विनोद कुमार सिंह,मंयक बाजपेयी, इत्यादि लोगों ने अवधेश शुक्ला को माला पहनाकर स्वागत किया है।









