सिगरेट के टुकड़े से बांसवाड़ी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

सिगरेट के टुकड़े से बांसवाड़ी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। राहगीरों द्वारा सिगरेट पीकर फेंके गए जलते टुकड़े से आम की बाग की बांसवाड़ी में लगी आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू ही किया था कि डायल 112 और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सोमवार दोपहर ग्राम करसण्डा में मजार के पास आम की बाग के किनारे स्थित बांसवाड़ी में अचानक आग लग गई। तेज गर्मी के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। डायल 112 व फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा गोंडा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट करीब एक बजे हुई इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाद अल्ताफुर्रहमान किदवई की आम की बाग के पास किसी अराजक तत्व द्वारा फेंकी गई जलती सिगरेट से सूखी बांसवाड़ी में आग भड़क उठी। धुआं उठता देख एक राहगीर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 8650 मौके पर पहुंची। कांस्टेबल प्रदीप सिंह, अमित यादव तथा चालक होमगार्ड मैनुद्दीन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक जवानों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने पीआरवी 8650 के जवानों की तत्परता की सराहना की।