सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का हुए सम्मानित

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का हुए सम्मानित

? निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी से पहचान बना चुके बाल कलाकार ऋषभ, रिया और अनुष्का को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस सम्मान से तीनों बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह कार्यक्रम आदमपुर निवासी अंकित यादव के पुत्र आदित्य यादव के मुंडन संस्कार के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक संतोष राय एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहुंचे तीनों बाल कलाकारों के साथ लोगों की सेल्फी लेने की होड़ लग गई। मंच पर संतोष राय द्वारा तीनों बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने जल्द ही इन्हें दूरदर्शन पर प्रस्तुति दिलाने का आश्वासन भी दिया। तीनों बच्चे मसौली क्षेत्र के ग्राम सतबिसावां के निवासी हैं। ऋषभ कक्षा 2, रिया कक्षा 3 और अनुष्का कक्षा 8 की छात्रा हैं। इनके पिता अमरीश वर्मा किसान एवं माता रेनू वर्मा गृहिणी हैं। इससे पहले भी तीनों बाल कलाकार कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित हो चुके हैं। इस मौके पर विधायक गौरव कुमार रावत, पीडीए नेता ज्ञान सिंह, भास्कर यादव, नरेंद्र दुबे, अमरेश कुमार, अवधेश, राजेंद्र प्रसाद, सुनील यादव, राखी दुबे, ममता, मासूम, शिवानी कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।