सांप के काटने से युवती की हालत बिगड़ी, समय पर इलाज से बची जान
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रेचनदमऊ गांव में 19 वर्षीय युवती को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, शिवानी पुत्री राजितराम गांव के किनारे स्थित एक मंदिर की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक सांप ने उसके पैर में काट लिया। काटते ही उसे तेज दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच में सांप के काटने की पुष्टि की और उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों ने जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही है।









