समाधान दिवस में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से न्याय की मांग की।।
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर । स्थानीय विकास खंण्ड की ग्राम पंचायत दरवेशपुर के ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने पंचायत में प्रस्तावित नाली निर्माण को कुछ लोगों द्वारा रोके जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को दर्जन भर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को बताया कि दबंग किस्म के लोग सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं और नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।









