समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास/ कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास/ कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

बदायूं/ बिल्सी ।नगर के मोहल्ला नंबर 8 साहबगंज निवासी एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास/ कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । जिला सचिव रईस अहमद ने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों के द्वारा समय से इबादत की जा रही हैं इसी के चलते आज उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम करने व कराने से समाज में एकजुटता व समाज मे सद्भावना बनी रहती है जिसमे मौलाना मंसूर आलम, मौलाना असरार उल हक़, सभासद शहनवाज़ अल्वी सईद अहमद शब्लू, जाविर अल्वी इरफ़ान कस्सर सहित शहर के तमाम लोगो ने शिरकत की एवं अफ्तार मे मुल्क मे अमन और सलामती के लिए दुआएँ की गई ।