सड़क हादसे में आम व्यवसायी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में आम व्यवसायी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 50 वर्षीय आम व्यवसायी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिरौलीगौसपुर मोड़ चौराहा, बदोसराय कोतवाली क्षेत्र किंतूर गांव निवासी मोहम्मद शकील, उम्र 45 वर्ष आम व्यवसायी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी मोहम्मद शकील अद्रा गांव से अपने आम की बाग देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। सिरौलीगौसपुर मोड़ चौराहे पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शकील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल: हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तुरंत घायल को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भिजवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने शकील को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।