संचारी रोगों के रोकथाम को लेकर ब्लाक सभागार में बी डी ओ की अध्यक्षता एंव सी एच सी अधीक्षक के संयोजन में बैठक हुई

संचारी रोगों के रोकथाम को लेकर ब्लाक सभागार में बी डी ओ की अध्यक्षता एंव सी एच सी अधीक्षक के संयोजन में बैठक हुई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता एंव सी एच सी अधीक्षक डाक्टर आरिफ सिद्दीकी के संयोजन में संचारी रोगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। शनिवार को ब्लाक सभागार में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर बी डी ओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर आरिफ सिद्दीकी ने संचारी रोगों से ग्रामीणों को बचाने के लिए गांव गांव में सफाई ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने इत्यादि बातें बताई गंई।बैठक में विचार ब्यक्त करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा ने बैठक में उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि गांव के स्कूल, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई में सफाई कर्मचारी गांव को साफ सुथरा रखें ताकि ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाया जा सके।बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों से सहायक विकास अधिकारी ने आग्रह करते हुए नालियों के आस पास ब्लीचिंग पाउडर डलवाने आदि बातें बताई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी आई एस बी जयराम बाल्मीकि,, अभिषेक रावत, कुलदीप वर्मा, आशीष यादव, सुरेश चंद्र यादव गजराज वर्मा, सतीश वर्मा, मनीष शुक्ला,पवन श्रीवास्तव, गुलाम याजदानी शिवनारायण मौर्या, निसार मेंहदी प्रधान, चन्द्रभान रावत रिजवान किदवई,मखन्चू,जयराम मौर्या, रामसागर यादव, दयाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।