श्याम भक्तों के द्वारा निशान शोभायात्रा निकालकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए खाटू श्याम जी के मन्दिर तक हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर बाराबंकी। खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्याम भक्तों के द्वारा निशान शोभायात्रा निकालकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए खाटू श्याम जी के मन्दिर तक हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मालुम हो कि फाल्गुन शुक्ल द्वादशी शुक्रवार को खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। शुक्रवार को इसी के परीपेक्ष्य में स्थानीय शक्तिधाम महादेव तालाब से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी जो कि नगर भ्रमण करते हुए सधईपुरवा खाटू श्याम मन्दिर तक गयी। मन्दिर पर जाकर समाप्त हुई। वहीं दूसरी शोभायात्रा ओम शिवालय रक्षाबन्धन मेला मैदान पचघरा से भगवान महावीर मार्ग होते हुए मुंशीगंज, सट्टी बाजार, पटेल चौराहा, जोशी टोला, ब्लाक तिराहा, कचेहरी चौराहा होते हुए सिहाली रोड, बन्नी सुलेमाबाद होते हुए श्री जारकबीरन खाटू श्याम मन्दिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान श्याम भक्त हाथों में पताकाएं लिये हुए भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आये। शोभायात्रा का कचेहरी चौराहा, माता प्रसाद भूरामल बाडे के पास पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत अभिनन्दन किया। वहीं तीसरी शोभायात्रा ग्राम वतिया से प्रारम्भ होकर नगर फतेहपुर होते हुए सिहाली रोड से खाटू श्याम मन्दिर जारकबीर मन्दिर पहुंचकर समाप्त हुई इस शोभायात्रा में कुलदीप मिश्रा, राकेश मिश्रा, आनन्द मिश्रा, सनी, विनीत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, राजीव नयन तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नलिन निगम, हरिनाम सिंह वर्मा, प्रेमचन्द्र पाल, ओमप्रकाश पौरूष श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, अंकित मिश्रा, मुकेश गुप्ता, रंजीत यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।