शारदा सहायक नहर किनारे युवती का शव मिलने से हड़कंप

शारदा सहायक नहर किनारे युवती का शव मिलने से हड़कंप

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी) क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शारदा सहायक नहर के किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र में बाबा त्यागी दास कुटी के पास शारदा सहायक नहर पुल के निकट पूर्वी पटरी पर एक युवती का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही मामले की गहन जांच भी शुरू कर दी गई है।