शारदा नहर पुल के पास दो सड़क हादसे, चार युवक घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर–महमूदाबाद मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास मंगलवार रात कुछ ही देर के अंतराल में दो सड़क हादसे हो गए, जिनमें चार युवक घायल हो गए। पहले हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद खाई में गिर गई, जिससे जब्बर (23) और अरशद (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गई, जिससे आमिर (25) और सानिर (18) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत पर विशेष नजर रखी जा रही है।









