विषैला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, समय रहते बची जान

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना देवा क्षेत्र के ग्राम लोसारी मजरे मोहनपुर में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद 26 वर्षीय लक्ष्मी, पत्नी धर्मेंद्र ने विषैला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद महिला को उल्टी व घबराहट होने लगी। परिजनों ने तुरंत 102 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार कौशल ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति नियंत्रित कर ली गई। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।