लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुवे लाठीचार्ज पर जिला संघर्ष समिति गाजीपुर के अधिवक्ताओं में आक्रोश

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुवे लाठीचार्ज पर जिला संघर्ष समिति गाजीपुर के अधिवक्ताओं में आक्रोश

निष्पक्ष जन अवलोकन

 प्रमोद सिन्हा

 गाजीपुर। हाई कोर्ट के आदेश पर चैंबर तोड़े जाने के दौरान निहत्थे अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गाजीपुर जिला में समस्त बार संघ के अधिवक्ताओं में काफी रोष है। सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ और लखनऊ बार एसोसिएशन ने बैठक कर इस लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ जनपद के सभी न्यायालयों में 18 मई से 20 मई तक न्यायिक कार्य से दूर रहने (हड़ताल) का ऐलान किया है。जिसके समर्थन में गाजीपुर बार संघ के साथ जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति गाजीपुर ने अधिवक्ताओं पर हुवे लाठीचार्ज का विरोध किया। लखनऊ में सिविल कोर्ट/हाई कोर्ट के बाहरअधिवक्ताओं (वकीलों) के चैंबर्स पर बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से काफी संख्या में अधिवक्ता घायल हुवे है। जिससे जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति के समस्त अधिवक्ता भी मातहत है। समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ सिंह और कार्यवाहक सचिव राहुल मिश्रा के नेतृत्व में उपस्थित अधिवक्तागण ने आज दिनांक 18/05/2026 को रायफल क्लब गाजीपुर में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी राजस्व गाजीपुर को अपना ज्ञापन सौंपा और कहा कि पुलिस प्रशासन पर निहत्थे वकीलों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया जाना, पुलिस ने कानून व्यवस्था संभालने के बजाय वकीलों पर बल प्रयोग कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। जिसका घोर विरोध किया गया। पत्रक देते समय सतेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र मोहन सिंह, राकेश कुमार, धनंजय सिंह, अमित सिंह, प्रियम श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सुभाष जोशी, जिया कादिर, खैरू इमाम, अजय कुमार, राहुल शर्मा, मोहम्मद इमरान आदि बहुत से लोग ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे। यह सूचना समिति के मीडिया प्रभारी गोविंद जायसवाल ने दिया।