रामजन्म कथा से भक्त हुए भाव-विभोर

निष्पक्ष जन अवलोक विनय सिंह मसौली, बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार स्थित मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक उमेश महाराज ने भगवान राम जन्म की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि अयोध्या के राजा दशरथ संतान न होने से दुखी थे। गुरु वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया गया, जिसके फलस्वरूप भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। राम जन्म का प्रसंग सुनते ही पंडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया। इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा, श्रवण कुमार कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, सुनील चौहान, देधराज यादव, काशीराम वर्मा, सुरजन यादव, अरुण कुमार नाग, नरेंद्र चौहान, दिलीप कुमार वर्मा, लल्लू यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।