रानीपुर टाइगर रिजर्वः लालापुर बगरेही वन ब्लॉक में ईडीसी (EDC) का गठन, श्रीमती अर्चना देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रानीपुर टाइगर रिजर्वः लालापुर बगरेही वन ब्लॉक में ईडीसी (EDC) का गठन, श्रीमती अर्चना देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
रानीपुर टाइगर रिजर्वः लालापुर बगरेही वन ब्लॉक में ईडीसी (EDC) का गठन, श्रीमती अर्चना देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।रानीपुर टाइगर रिजर्व के अंतर्गत लालापुर बगरेही वन ब्लॉक में आज पारिस्थितिक विकास समिति (Eco-Development Committee - EDC) के गठन हेत् चुनाव प्रक्रिया अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने विकास समिति की नई कार्यकारिणी के लिए अपने प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति विकास समिति के सदस्यों ने आपस में चर्चा कर निम्नलिखित पदाधिकारियों को 'कार्यकारी समिति के लिए निर्विरोध चुना - श्रीमती अर्चना देवी - अध्यक्ष, बृजेश कुमार सदस्य, विजय कु‌मार यादव - सदस्य, श्रीमती विनीता देवी - सदस्य एवं श्रीमती सरोज देवी - सदस्य। प्रशासनिक समन्वय और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित वन दरोगा रामौतार को समिति का सदस्य सचिव एवं कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निर्वाचन एवं सहयोग यह चुनाव पूर्व माध्यमिक वि‌द्यालय, लालापुर में आयोजित किया गया। पूरी प्रक्रिया का कुशल पर्यवेक्षण उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) कर्वी, राजीव रजन सिंह एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी (RFO), अपूर्व श्रीवास्तव द्वारा किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने में निम्नलिखित वन कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई - सुश्री करिश्मा - वन दरोगा, शिवम वन रक्षक एवं रामनरेश वन कर्मी। विकास एवं रोजगार का नया अध्याय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस नवनिर्वाचित समिति का औपचारिक पंजीकरण कराया जाएगा। इसके पश्चात समिति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय निवासियों के लिए आय के वैकल्पिक सोत (Alternative Income Sources) विकसित करने की दिशा में कार्य करना शुरु करेगी। इससे न केवल वनों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।