रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं को किया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट व भारतीय किसान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष के.के. गुड्डू यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान जयप्रकाश तिवारी, राकेश यादव, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार और मनोज कुमार सहित पांच कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि रक्तदान एक महान पुण्य का कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी बी.पी. सिंह, पंकज वर्मा, सतीश मौर्य, दीपू यादव, रामानंद यादव, सैल कुमारी, लाल यादव, सुनील यादव, अरविंद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।