योग ज्योति होली मिलन में योग ऋषि डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान से सम्मानित

योग ज्योति होली मिलन में योग ऋषि डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान से सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।कानपुर देश की एकता,अखंडता व आत्मीयता बढ़ाने में होली मिलन का कार्यक्रम बड़ी भूमिका निभाते हैं क्योंकि दुनिया में एक ही धर्म है जो सब की शांति और खुशहाली का काम की कामना करता है वह सिर्फ सनातन हिंदू धर्म ही है जिसे यूनाइटेड नेशन ने भी दुनिया में शांति के लिए जरूरी माना है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत थीम पर पारिवारिक होली मिलन एवं दिव्य सम्मान समारोह के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कही। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग ऋषि डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद व आचार्या पूनम रानी को उनके 50 वर्षों की भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार हेतु लाइफटाइम अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के प्रमुख आई सर्जन डॉक्टर आलोक गहलोत,युवा एंटरप्रेन्योर शरद अग्रवाल, एडवोकेट चेतना गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। योग ऋषि डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि जीवन को निरोगी बनाने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाकर हम अपने प्लैनेट की रक्षा भी कर सकते हैं। उन्होंने ज्योति बाबा के नशा मुक्ति युवा भारत अभियान की कोटि-कोटि प्रशंसा आज के परिप्रेक्ष्य में की और कहां कि उन्होंने जो सनातन हिंदू पर्व होली को नशा, जुआ,केमिकल रंगों व मिलावटी खाद्य पदार्थ से मुक्त करने का 51 दिनों का जो महा अभियान चलाया वह समय की प्रमुख मांग है। प्रदेश संयोजिका डॉक्टर सुलोचना दीक्षित ने कहा कि होली में जिन लड़कियों ने नशे का सेवन कर पारिवारिक माहौल को बिगाड़ने का काम किया,वो हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है। इसीलिए मैं उन बेटियों से आवाहन करती हूं कि वे पारिवारिक मान मर्यादा एवं सनातन हिंदू संस्कृति के मूल्यों को पुनर्जीवित करें। इस मौके पर होली धमाल व प्राकृतिक रिफ्रेशमेंट ने समारोह को नई ऊंचाइयां प्रदान की। अंत में सभी का आभार महंत राम अवतार दास ने व्यक्त किया। योग गुरू ज्योति बाबा ने सभी को नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प भी कराया। समारोह में अन्य प्रमुख सुश्री गीता,मोहिनी, रोहित,वैष्णवी,अशोक भारती,डॉक्टर सुलोचना दीक्षित इत्यादि थी।