युवा भाजपा नेता राहुल अवस्थी ने बडे बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेक विश्व मानव कल्याण की कामना किया

युवा भाजपा नेता राहुल अवस्थी ने बडे बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेक विश्व मानव कल्याण की कामना किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।युवा भाजपा नेता राहुल अवस्थी ने श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में माथा टेक कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे भाजपा नेता राहुल अवस्थी अपने साथियों एस के उपाध्याय,अजय रावत, प्रवीण कुमार, अश्वनी कुमार आदि के साथ बडे बाबा श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास की ड्योढ़ी पर माथा टेक कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तत्पश्चात एक प्रश्न के उत्तर में राहुल अवस्थी ने कहा कि वह पार्टी के लिए काम कर रहे हैं शीर्ष नेतृत्व जो जिम्मेदारी सौंपेगी वह कार्य करेंगे जनता जनार्दन की सेवा में वह सेवा भाव से उतरे हैं।