युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया
निष्पक्ष जन अवलोकन
विनय सिंह
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा मे एक युवती ने गाँव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और अश्लील फोटो खींच ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है। थाने मे दी गयी तहरीर मे चंदवारा निवासी एक युवती ने गाँव के ही छोटेलाल पुत्र महादेव से दो वर्ष से बातचीत होती थी इसी दौरान छोटेलाल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा तीन माह पूर्व जब युवती ने युवक से शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कहा कि तुम्हारे बीमारी है शादी नहीं करेंगे और जैसे चल रहा है वैसे ही चलने दो जिसपर युवती युवक से मिलना जुलना बंद कर दिया गत 27 फ़रवरी को घर मे अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश इसी दौरान घर पहुंचे युवती के पिता को देख युवक धमकी देकर फरार हो गया युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।