मिशन शक्ति के तहत महिला कारागार व किशोरी गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मिशन शक्ति के तहत महिला कारागार व किशोरी गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार द्वारा जिला महिला कारागार तथा राजकीय संप्रेक्षण विशेष गृह (किशोरी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला बंदियों एवं किशोरियों की दैनिक जरूरतों, रहने की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने रसोईघर, शौचालय, आवासीय कक्षों एवं प्रशिक्षण कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला अधिकारियों द्वारा राजकीय संप्रेक्षण विशेष गृह में रह रही महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के समय महिला थाना प्रभारी रत्ना कुमारी, बाल सुरक्षा संगठन की मुन्नी देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।