मान्यवर कांशीराम जी की 92 वी जन्म जयन्ती कुरौली में मनाई गई

मान्यवर कांशीराम जी की 92 वी जन्म जयन्ती कुरौली में मनाई गई

अजय रावत एडवोकेट बाराबंकी। ।गरीबों दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष करने वाले बहुजन नायक मान्यवर काशीराम जी की 92वीं जयंती पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी बाराबंकी द्वारा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में ग्राम कुरौली असनी मोड़ स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित बहुजन समाज दिवस "पीडीए दिवस" मे जनपद के सभी सहयोगी नेताओं के साथ उपस्थित होकर मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर बहुजन समाज को शासनकर्ता बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों विचारों संघर्षो राष्ट्रव्यापी आंदोलनों को साझा करते हुए महान समाजवादी नेता श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के साथ समझौता कर बहुजन समाज को सशक्त बनाने के लिए दिए गए योगदान का उल्लेख कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को जोड़कर एकता और भाईचारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया। अरविंद कुमार सिंह गोप , उमेश उर्फ संतोष रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष पासी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश बाराबंकी वरिष्ठ नेता ज्ञान यादव सफदरगंज जितेन पटेल प्रमोद कुमार उर्फ़ दिनेश रावत चंद्र प्रकाश राजवंशी संजय रावत राहुल उर्फ बबलू रावत मास्टर मोहन लाल रावत, सुरेश रावत ,पूर्व प्रधान मूसेपुर फूलचंद रावत पूर्व प्रधान , पवन रावत डॉक्टर तपेश्वर रावत आदि लोग उपस्थित रहे ।