महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी महाकाल की शाही बारात
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूँ/बिल्सी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे बाबा महाकाल के रुद्राभिषेक से होगी। इसी दिन सायं 4 बजे हल्दी व संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे अंबियापुर चौराहे से बाबा महाकाल की शाही बारात नगर भ्रमण पर निकलेगी। सायं 6 बजे शाही श्रृंगार व शिव विवाह, तथा रात्रि 9 बजे महा आरती एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में होगा। 16 फरवरी को भव्य श्रृंगार, महिला संगीत व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।