मसौली में सपा की पीडीए जन चौपाल, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

मसौली में सपा की पीडीए जन चौपाल, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन चौपाल में क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय जनपद बाराबंकी को विकास के लिए जाना जाता था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हो गए हैं और जनता परेशान है। विधायक गौरव रावत ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने दबे-कुचले और शोषित वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिया, लेकिन कुछ लोग समय-समय पर उनका अपमान करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज संविधान को बचाने की जरूरत है और यह लड़ाई सपा मुखिया अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। दवाई और पढ़ाई तक महंगी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों की मरम्मत तक वर्तमान सरकार नहीं करा पा रही है। पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई सपा नेतृत्व के तहत लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कार्यक्रम का आयोजन सपा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव पप्पू वर्मा प्रधान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद उबेद शानू, शीलम वर्मा, शरीफ प्रधान, फारूक प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मास्टर प्रेम वर्मा, ताजुद्दीन अंसारी, शाहिद अली (बीडीसी), पिंकू सैनी, लवकुश वर्मा, इसरार प्रधान, अवध राम वर्मा, कामिल अली, फकीर अली अंसारी, गुड्डू मौर्य (प्रधान), सुशील वर्मा, परसराम वर्मा, वीरपाल वर्मा, केदार यादव, मास्टर सलमान, राम अचल विश्वकर्मा, नितेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।