भाजपा जिला कार्यकारिणी का हुआ भव्य स्वागत, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का बुधवार को जिला कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने ‘बूथ सशक्तिकरण’ को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया तथा सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से नई पीढ़ी को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सफलता का आधार कार्यकर्ताओं का अनुशासन और राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है और प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सहभागी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई ने किया। इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, हरगोविंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश, अमरीश रावत, राम कुमारी मौर्य, पवन सिंह रिंकू, शीलरत्न मिहिर, सुशील जायसवाल, रचना श्रीवास्तव, मनीष परिहार, पंकज गुप्ता पकी, इक्ष्वाकु मौर्य, अंशु वर्मा, नीतू रावत, सविता रावत, आलोक तिवारी, आरती रावत, रोहित सिंह, अवधेश शुक्ला, शेखर हयारन, सुशील चंद्र जैन, मुलायम सिंह यादव, दिनेश तोमर, रजनीश वर्मा, विवेक तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह ‘मुन्नू’ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।









