भगवान महावीर स्वामी जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के पंच महाव्रतों का उपदेश देकर मानवता को सही राह दिखाने वाले भगवान महावीर स्वामी के जीवन से सत्य, अहिंसा, करुणा और त्याग की शिक्षा मिलती है। “जियो और जीने दो” का उनका संदेश लोगों को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके श्रीचरणों की सेवा से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया पूजन, लिया सदाचार का संकल्प समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की पावन जयंती के अवसर पर नगर में निकली शोभायात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महावीर के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने करुणा, त्याग और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उपस्थित लोगों के बीच अपने विचार व्यक्त किए।









