बीडीओ पद पर चयनित नीरज जायसवाल का भव्य स्वागत

बीडीओ पद पर चयनित नीरज जायसवाल का भव्य स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के कोटवा रोड स्थित जायसवाल टेंट हाउस में बीडीओ पद पर चयनित नीरज कुमार जायसवाल (पुत्र वेद प्रकाश) का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व डीडीसी बिनू जायसवाल ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। मामा के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय समारोह को संबोधित करते हुए नीरज कुमार जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा डॉ. अशोक जायसवाल को देते हुए कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का सफर मामा जी के सहयोग और मार्गदर्शन में ही संभव हो सका। उन्होंने भावुक होकर कहा कि माता-पिता ने जन्म दिया, लेकिन शिक्षा और सही दिशा मामा जी ने दी, जिसके कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीडीओ पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका पहला प्रयास गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना होगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि वे भी भविष्य में उच्च पदों पर पहुंच सकें। इस अवसर पर पूर्व डीडीसी बिनू जायसवाल, पूर्व प्रधान प्रीति जायसवाल, डॉ. अशोक जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. एम.एल. साहू, राम कैलाश कौशल, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय जायसवाल, अनुपम जायसवाल, चुन्नीलाल, प्रभु पाठक, दुर्गेश कौशल, पंकज जायसवाल, कमल जायसवाल, राजू जायसवाल, राकेश जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, उदल कुमार, अभिराम सैनी, अंकुर विकास जायसवाल, अंकुर जायसवाल, गोपाल कृष्ण वैश्य, रामविलास, नीरज निगम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।