बिल्सी पुलिस ने चार वांछितों को दबोचा, भेजे गए जेल

निष्पक्ष जन अवलोकन

बदायूँ/बिल्सी। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 से जुड़े चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 394/2024 में वांछित जफर, चमन, हसीन व शौएब निवासी मोहल्ला संख्या चार को नगर पालिका के पीछे से दबोचा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज मामले में आरोपी फरार थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।