बाराबंकी: फर्जी पुलिस मुठभेड़ों के खिलाफ सीपीआई ने उठाई आवाज, डीजीपी को भेजा पत्र

बाराबंकी: फर्जी पुलिस मुठभेड़ों के खिलाफ सीपीआई ने उठाई आवाज, डीजीपी को भेजा पत्र

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। प्रदेश सहित जनपद में कथित पुलिस मुठभेड़ों के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर न्यायपालिका के आदेशों का सम्मान सुनिश्चित कराने की मांग की है। राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने अपने पत्र में कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय खंडपीठ ने राजू उर्फ राजकुमार बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में 28 जनवरी 2026 को दिए गए आदेश में स्पष्ट किया है कि फर्जी पुलिस मुठभेड़ के मामलों में संबंधित पुलिस पार्टी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यूज एजेंसियों में प्रकाशित खबरों से यह प्रतीत होता है कि जनपद में भी कई संदिग्ध मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। श्री सुमन ने मांग की है कि ऐसे मामलों में पुलिस पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सार्वजनिक किया जाए तथा जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, ताकि पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित हो सके।