बाराबंकी के युवक की गोंडा के टाटा मैजिक मे मिला शव
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। टिकुरी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक मनोज का शव गोंडा जिले में एक टाटा मैजिक गाड़ी के अंदर बरामद हुआ है। मनोज दो दिन पहले बुधवार को अपने घर से निकला था। शव गोंडा मेडिकल कॉलेज के पास मोंटी कार्लो शोरूम के सामने खड़ी गाड़ी में मिला।मृतक मनोज पुत्र शत्रोहन ने करीब 2 वर्ष पहले किस्त पर टाटा मैजिक गाड़ी खरीदी थी और उसे भाड़े पर चलाता था। बुधवार को वह घर से दवा लेने के बाद अपनी बहन के घर गणेशपुर गया था। इसके बाद वह कहीं और चला गया था।बुधवार को घर से निकलने के बाद गुरुवार शाम से मनोज का मोबाइल फोन नहीं उठ रहा था। उसकी बहन के अनुसार, शुक्रवार सुबह से फोन स्विच ऑफ था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे परिवार को सूचना मिली कि गोंडा में गाड़ी के अंदर मनोज का शव पड़ा है।मनोज अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। लगभग दो वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन हो चुका था।मृतक की चार बेटियां हैं, जिनकी उम्र 9 वर्ष, 6 वर्ष, 3 वर्ष और डेढ़ वर्ष है। सूचना मिलने पर मृतक के बड़े भाई विनोद और मृतक की पत्नी श्रीमती गोंडा के लिए रवाना हो गए हैं।