बसपा के सेक्टर व बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कस्बा सैदनपुर में हुई जिसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को ट्रिप्स दिये

बसपा के सेक्टर व बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कस्बा सैदनपुर में हुई जिसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को ट्रिप्स दिये

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ के पदाधिकारियों की बैठक कस्बा सैदनपुर में मण्डल कोआर्डीनेटर दिग्विजय सिंह गौतम की अध्यक्षता एंव जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद के संयोजन में हुई। जिसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, वरिष्ठ नेता एंव नगर परिषद नवाबगंज के पूर्व अध्यक्ष हफीज भारती,सदस्य जिला पंचायत देवीशरण यादव, पूर्व अध्यक्ष परशुराम गौतम,के के रावत,बराती लाल आदि ने एक स्वर में सेक्टर और बूथ की कमेटियों को मजबूत कर आने वाले चुनावों में बसपा का परचम लहराने की बात कही। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जन मानस को बहन जी की सरकार में ही बेहतर नेतृत्व कडा लैंण्ड आडर्र गरीबों को मान सम्मान,तथा बेरोजगारों को विना भेदभाव के सरकारी नौकरी,बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल पायेगी।जिसके लिए हम सभी लोगों को सेक्टर बूथ कमेटियों को मजबूत कर आगामी चुनावों पूर्ववर्ती मायावती जी की सरकारों के विकास तहसील, ब्लाक, थानों में किस प्रकार अधिकारी कर्मचारी काम करते थे।का प्रचार प्रसार कर उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार आने पर ही जन कल्याण होगा का प्रचार सेक्टर बूथ अध्यक्ष घर घर पंहुच कर करें ।इस मौके पर अनवार राइन पूर्व प्रधान विनोद कुमार रावत, मिश्रीलाल रावत,बालचन्द्र एडवोकेट, सहित बडी संख्या में सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।