बड्डूपुर में दो युवकों की आकस्मिक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

बड्डूपुर में दो युवकों की आकस्मिक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

निष्पक्ष जन अवलोकन रामलक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की आकस्मिक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। पहली घटना मूर्त स्वामी आश्रम धाम स्थित अमृत सरोवर की है, जहां ग्राम गौरभारी निवासी 20 वर्षीय संदीप चौहान की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया। वहीं दूसरी घटना में ग्राम तिगैया निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वह अपनी भांजी को परीक्षा दिलाने लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई, जिसमें उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी मनोज सिंह, योगेंद्र पटेल, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष सिंह व अवधेश कुमार वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।