बडे बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की ड्योढ़ी पर माथा टेका
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। मंगलवार की ब्रह्ममुहुर्त से ही बडे बाबा की जय महतरिया साहेब की जय के जयकारे से चतुर्दिक गुंजायमान रहा। हजारों सत्यनामी श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर बड़े बाबा की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति की कामना किया एंव महन्त विशाल दास, अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार तिवारी आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।









