बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढाकर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढाकर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवाधाम में स्थित श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में ब्रह्ममुहुर्त से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तत्पश्चात महन्त विशाल दास, अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फलाहारी बाबा राजकुमार तिवारी पुंजारी भोलादास छन्नू महराज महरादास आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।