प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्थायी पात्रता सूची तैयार किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आज दिनांक 6 जून 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्थायी पात्रता सूची तैयार किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार के मॉड्यूल आवास सॉफ्ट पर की सर्वेक्षित 65261 परिवारों का डाटा वेरिफिकेशन हेतु ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन करते हुए दिनांक 30 जून तक स्थायी पात्रता सूची का निर्धारण सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपीपाल, जिला परियोजना अधिकारी सत्यराम यादव सहित खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।









