पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन, जनपद में शोक की लहर

पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन, जनपद में शोक की लहर

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | सोमवार को दोपहर बाद उस समय पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई, जब लोगों को यह जानकारी मिली कि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सीला सिंह के जेठ व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा के बड़े भाई, प्रसिद्ध उद्योगपति व पूर्व मंत्री कद्दावर नेता संग्राम सिंह वर्मा का निधन हो गया। लखनऊ स्थित शेखर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का शहर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। शहर से लेकर राजनीतिक गलियारों और पैतृक गांव जरमापुर तक मातमी सन्नाटा पसर गया है। लंबे समय से थे बीमार, आज होगा अंतिम संस्कार प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ स्थित शेखर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। स्वर्गीय वर्मा जी सदर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर भी रहे। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उनके पैतृक गांव जरमापुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।