पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मुकेश यादव की माता जी के निधन पर दुःख ब्यक्त करने उनके घर पंहुचे
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी बाराबंकी 28 फरवरी विधानसभा दरियाबाद मे पूर्व प्रधान मुकेश यादव की माता जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर पैतृक ग्राम सनौली स्थित आवास पर पहुंच कर एवं विद्यासागर रावत के निधन के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर कोटवा सड़क स्थित आवास पर पहुंच कर एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के साथी रहे सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट सर्वेश तिवारी जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर पैतृक ग्राम पुरे संतोषी स्थित आवास पर पहुंचकर एवं संतोष वर्मा प्रधान जी की माता जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर ग्राम जोरावरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर एवं पार्टी के दरियाबाद विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव गुड्डू जी की माता जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर रामसनेहीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर एवं मोहनलाल रावत जी के बेटे राम सिंह रावत के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर ग्राम नारायणपुर बड़ेला स्थित आवास पर पहुंचकर एवं टिकैतनगर स्थित ग्राम शेखवापुर मे छात्रा कामिनी देवी रावत की ट्रैक्टर के चपेट में आने से दुखद निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर छात्र के पैतृक आवास पर उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को ढाढस बधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एम.एल साहू जी के सांड की चपेट में आने से घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर कोटवा सड़क स्थित क्लीनिक पर उपस्थित होकर साहू जी की खैर कुशलता जान शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं प्रेषित की।साथ पूर्व विधायक रामगोपाल रावत समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा उर्फ बबलू उमेश उर्फ संतोष रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष पासी उत्थान समिति पवन कुमार रावत आदि मौजूद रहे।