पूर्व केंद्रीय मंत्री, विकास पुरुष स्वर्गीय वेनीप्रसाद वर्मा की जयन्ती मनाई गई

पूर्व केंद्रीय मंत्री, विकास पुरुष स्वर्गीय वेनीप्रसाद वर्मा की जयन्ती मनाई गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय मंत्री, विकास पुरुष स्वर्गीय वेनीप्रसाद वर्मा की जयन्ती उनके समाधि स्थल पर ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा के संयोजन में मनाई गई। राजेन्द्र वर्मा पप्पू,सरताज चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्लाक सिरौलीगौसपुर व क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में श्रीकोटवाधाम चौराहे पर चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर मनाई गई। बुधवार को ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधांशू वर्मा विजय कुमार वर्मा,शिवम वर्मा कुलदीप वर्मा, ललित शुक्ला अम्बिका प्रसाद वर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर वेनी बाबू की जयन्ती मनाई। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में प्राचार्य डॉ गयाप्रसाद दुबे,अनुपम जायसवाल डाॅ बृजेश सिंह,अंशू वर्मा व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक छात्र छात्राओं ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनाई।श्रीकोटवाधाम चौराहे पर प्रमोद कुमार रावत नन्हा, दिनेश कुमार रावत, चौधरी अनिल कुमार नीरवंशी, विक्की रावत सोहन लाल गौतम,सुरेश, आदि स्वर्गीय वेनीप्रसाद वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनाई।