निहाल हॉस्पिटल नए भवन में शिफ्ट, जीएसआरसी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन

निहाल हॉस्पिटल नए भवन में शिफ्ट, जीएसआरसी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे में संचालित निहाल हॉस्पिटल मंगलवार को सिहाली रोड स्थित सुरेश कोल्ड स्टोर के पास नए भवन में शिफ्ट हो गया। इसी परिसर में जीएसआरसी इंडस्ट्रीज प्रा. लि. की फ्रेंचाइजी का भी उद्घाटन किया गया। डायरेक्टर निहाल अहमद ने बताया कि यहां एलोपैथ व आयुर्वेद दोनों पद्धतियों से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में डिलीवरी, इमरजेंसी, भर्ती सहित विभिन्न रोगों के उपचार की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आशीष कुमार, राम संजीवन, ललित कुमार, अनुराग, विवेक कुमार, डॉ. मेराज अहमद, डॉ. पवन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।