नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन | विनय सिंह बड्डूपुर (बाराबंकी)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अभिनंदन अवसर पर मुंडा गोपाल आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि यह अधिनियम देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं तथा दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी का अवसर मिलेगा। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रंजना उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और यह कानून उसी विचारधारा को आधुनिक समय में साकार करता है। इस दौरान महिलाओं को समाज और राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुलोचना मौर्या, स्वामी निर्मल दास, माया देवी, प्रीति सिंह, निर्मल गिरि, डॉ. अंजु चंद्रा, पूनम कनौजिया, सरोज मिहिर, शालिनी सिंह, श्वेता सिंह, अन्नपूर्णा वर्मा, सुमन चौहान (एडवोकेट), सपना रावत, सुरभी सिंह, आशा वर्मा (एडवोकेट), रामवती, संतोषी रावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।