थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा 05 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया

थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा 05 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्ग विजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अभिषेक कुमार वर्मा एवं हमराहीगण द्वारा 05 अभियुक्तों को जुला खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 अभिषेक कुमार वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1.अंकुर पुत्र बाबूलाल नि० घुरेटा थाना रेपुरा जनपद चित्रकूट 2. तुलसी भास्कर पुत्र। पुत्र फूलचन्द नि० जमुना रोड कस्बा मऊ 3. गोपाल पुत्र भईया लाल निषाद नि कस्बा मऊ 4. मोहित पुत्र भागीरथी नि० कस्बा मऊ 5. भोला गुप्ता पुत्र भैरव प्रसाद नि० कस्बा मऊ थाना मऊ जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड 3280/- रु0 व 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी से 11000/- रुपये बरामद किये गये। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 अभिषेक कुमार वर्मा 2.का० बृजेन्द्र राय 3.का० पुष्पेन्द्र कुमार 4.का० सोनपाल सिंह 5. काo शुभम त्रिपाठी