तेज रप्तार ट्रैक दुकान में घुसा दुकानदार की दर्दनाक मौके पर मौत

तेज रप्तार ट्रैक दुकान में घुसा दुकानदार की दर्दनाक मौके पर मौत

निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर | जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहूनी खुर्द गांव में बीती रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित किराना दुकान को रौंदते हुए अंदर जा घुसा। इस भीषण हादसे में दुकान के अंदर सो रहे 50 वर्षीय अधेड़ रमेश साहू की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्करा से राठ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे बनी किराना दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अंदर सो रहे रमेश साहू (पुत्र महिपाल) को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई बलदेव ने रुंधे गले से बताया कि रमेश की बेटी पूनम के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अपने और अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे के भरण-पोषण के लिए पूनम ने गांव में ही किराना की दुकान खोली थी। पिता रमेश अक्सर बेटी की मदद के लिए दुकान पर ही रुकते थे और रात में वहीं सोते थे खेती और दुकान चला कर भरण पोषण करते थे "हर रोज पूनम का 5 साल का बेटा भी अपने नाना के साथ ही सोता था, लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि उस रात वह उनके पास नहीं लेटा था, जिससे मासूम की जान बच गई इस हादसे में न केवल एक जीवन समाप्त हुआ, बल्कि पूनम की आजीविका का साधन 'किराना दुकान' भी पूरी तरह जमींदोज हो गई। दुकान में रखा लाखों का सामान बर्बाद हो गया है वहीं दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी टूट गई ट्रक की टक्कर से पास का मकान भी दरक गया है मृतक के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं दोनों शादीशुदा हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पुत्र अमित साहू ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर वैधानिक कार्यवाही कर रहे है।