जीएस केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य शुभारम्भ
उरई (जालौन)।जिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली राजेन्द्रनगर में आज रविवार को जी. एस. केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पत्रकार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर जी.एस. कोचिंग केरियर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक गोधन सिंह जादौन मुसमरिया ने कहा कि मीडिया के बच्चों को और जो गाँव से गरीब बच्चे है उनको कोचिंग सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने की भी व्यवस्था कर रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में छात्रों उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग के माध्यम से उनका पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं है मात्र संस्था को उच्च स्तर पर पहुंचना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से छात्रों को आई.आई. की, जीनीट, यूजी फाउंडेशन सहित आदि शिक्षा देने की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके कोचिंग सेंटर के शिक्षकों में प्रमुख रूप से भोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सेनी, गौरव सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं कोचिंग परिवार के लोग भी मौजूद रहे।









