जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर बांटी खुशियां

जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर बांटी खुशियां

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

मथुरा। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार में रह रहे बच्चों के बीच पहुंचकर जिला अधिकारी एवं एसपी ने बिस्किट, चॉकलेट, लॉलीपॉप और चिप्स का वितरण किया। बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनसे पहाड़े, गिनती और कविताएं (पोयम) भी सुनीं, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें बेहतर वातावरण मिल सके।