जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद में पिछले वर्ष के सापेक्ष ओपीडी 760042 अधिक, आईपीडी 5393 अधिक कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई लेकिन संस्थागत प्रसव में पिछले वर्ष के सापेक्ष 56 प्रसव काम होने पर अप्रसन्नता भी ब्यक्त की गई। एमसीएच विंग खोह के गेट पर साफ साफ सफाई की व्यवस्था हेतु नगर पालिका से समन्वय स्थापित करते हुए नियमित साफ सफाई कराए जाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ाये जाने हेतु अधिक से अधिक एल 1 इकाइयों में कार्य कराए जाने हेतु विस्तार से समीक्षा करते हुए अधीक्षक मानिकपुर, पहाड़ी व शिवरामपुर को कम से कम 30% इकाइयां एक्रीडिटेड किये जाने के निर्देश दिए गए।अध्यक्ष महोदय द्वारा अधीक्षक मऊ द्वारा हेल्थ इंडीकेटर को सही किये जाने हेतु सार्थक प्रयास न किये जाने को संज्ञान में लेते हुए टीकाकरण में गिरावट, एचवीएनसी का कम होना आदि को सही कराए जाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत विद्यालय व आंगनबाड़ी केदो का भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को बीमारियों से चिन्हित कर समय से उपचार दिए जाने के निर्देश दिए गए,जिसमें जिन लोगों को सर्जरी की सुविधा दी गई है उनकी लाइन लिस्टिंग उपलब्ध कराए जाने व उनको अलग से किट आदि दिए जाने का प्रावधान किए जानेके निर्देश दिए गए। आशा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया की एक माह के अंदर 31 आशा के रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरा जाए तथा जिन ग्राम प्रधानों के द्वारा पदों को भरे जाने में सहयोग ने किया जा रहा हो,उसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाए । इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाई जाती है तो अगली बैठक में संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ,जिसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा । जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद जनवरीमाह में एक भी मातृ मृत्यु न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा सभी को बधाई देते हुए आशा की गई कि यदि नियमित रूप से हम सभी सेवाएं देते रहें तो सभी गर्भवती महिलाएं पूर्ण सुरक्षित होगी तथा मृत्यु की आशंका नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग में बेहतर काम करने के लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद की 05 एनम ,05 आशा व 05 सीएचओ को भी सम्मानित किया गया जिनके द्वारा अपने क्षेत्र में उत्साहवर्धक काम किए गए तथा अपेक्षा की गई की सभी लोग अपने दायित्व के सापेक्ष बेहतर काम करें ताकि वह भी प्रशस्ति पत्र के हकदार बन सके । जनपद में संविदा चिकित्सा अधिकारी के साथ रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरे जाने व स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा सभी कार्यवाही संस्थाओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक कराए जाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग में संचालित एम्बुलेंस की समीक्षा में पाया गया की एंबुलेंस द्वारा सही रूप से कार्य नहीं किया जा रहा है तथा मानक के अनुरूप मानव संसाधन भी तैनात नहीं है जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया की एंबुलेंस का सघन पर्यवेक्षक कराया जाए तथा रिपोर्ट से शासन को भी अवगत करवाया जाए। सभी चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की दी गई समस्याओं एवं सुझाव को संज्ञान में लेते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय को निर्देशित किया गया की सूची के अनुसार कार्यों को कराए जाने हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों व अन्य के माध्यम से कराए जाने के प्रयास किए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी के अतिरिक्त सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक,जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, ब्लाक स्तरीय बीपीएम, बीसीपीएम व सहयोगी संस्थओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।