जनपद न्यायाधीश द्वारा एस०सी०एस०टी०/नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.03.2026 को शेषमणि, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट, पद्माकरमणि त्रिपाठी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावान्यायाधिकरण, राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सन्तोष कुमार तृतीय स्थायी लोक अदालत चित्रकूट, अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज एवं राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी०/नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली में अग्रणी बैंक चित्रकूट के तत्वाधान में प्रचार वाहन के माध्यम जागरूकता रैली कर्वी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार करते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम जनमानस को जागरूक किया गया। इला चौधरी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 NI Act, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक/वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व/चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान/लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद,प्री-लिटिगेशन के माध्यम से एेसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में लगी कोर्ट फीस वापस हो जाती है। मुकदमें बाजी से छुटकारा जल्दी मिल जाता है, आर्थिक व्यय व समय की बचत होती है। इस अवसर पर श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज सी०डि०, श्रीमती वर्णिका शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0, अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती सैफाली यादव सिविल जज (जू0डि0), श्रीमती सृष्टि शुक्ला सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0, सुश्री विदिशा भूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अनुराग शर्मा अग्रणी प्रबन्धक इण्डियन बैंक, सुरेन्द्र कुमार जिला सूचना अधिकारी, जनपद न्यायालय में कार्यरत कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट में कार्यरत समस्त पैरालीगल वालेण्टियर्स (अधिकार मित्र) उपस्थित रहे।









