जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक सवार घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। अचानक सड़क पर जंगली जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उजेरवारा पुरवा निवासी अमोद कुमार (22) पुत्र कृपाशंकर अपनी मोटरसाइकिल से गुरसेल गांव स्थित चौधरी कोल्ड स्टोरेज में आलू जमा करने गए थे। काम पूरा करने के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान साढ़ेमऊ गांव के पास अचानक सड़क पर एक जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अमोद कुमार के पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। साथ मौजूद युवक और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। डॉ. निसार अहमद ने बताया कि युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसका उपचार किया गया है।