चित्रकूट में बनेगा स्वस्थ इंडिया (Reckitt) द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यालयों में ‘स्वच्छता की पाठशाला’ का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान जो रेकिट इंडिया के द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जनपद के रामनगर विकास खंड से १०० विद्यालयों में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे बच्चों को पाँच सफ़ाई( व्यक्तिगत सफ़ाई, स्कूल की सफ़ाई, घर के सफाई, आसपास की सफाई और बीमारी के दौरान ज़्यादा देखभाल)के बारे में बताया जाता है तथा सभी विद्यालयों में स्वच्छता सामिग्री उपलब्ध करवाई गई है । जनपद चित्रकूट में बनेगा स्वस्थ इंडिया (Reckitt) द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यालयों में ‘स्वच्छता की पाठशाला’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वच्छता किट भी वितरित की जा रही है, जिसमें साबुन, स्वच्छता संबंधी शैक्षिक सामग्री एवं व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को भी स्वच्छता के महत्व पर उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) दिया जा रहा है। यह पहल जनपद चित्रकूट के आकांक्षी ब्लाक रामनगर के 100 विद्यालयों में यह कार्य हो रहा है इस संबंध में आज जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट पुलकित गर्ग से कार्यक्रम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक अमित शुक्ला के द्वारा मुलाकात की गई जिसमें उनका कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और कार्यक्रम की इंपैक्ट रिपोर्ट भेंट की गई ।