ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के बरौलिया गांव के रहने वाले नवमी लाल 52 वर्ष गांव में ही टिकैत नगर मार्ग पर साइकिल से खेत से घर को जा रहे थे । गांव के अंदर अज्ञात एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर गए ।और वाहन ऊपर से चढ़कर निकल गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर वाहन चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज से बताया कि शिकायत नहीं मिली है।









