खेत के लिए दवा लेने जा रहे युवक की बाइक गड्ढे में गिरी, हालत गंभीर
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। खेत के लिए दवा लेने जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर जगदीशपुर मार्ग पर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खलीलनगर निवासी 22 वर्षीय मोहित बाइक से खेत के लिए दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह जगदीशपुर गोशाला के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मोहित के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।









